फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में फिर उठी मैच फिक्सिंग की चिंगारी, पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने किया दावा

Mon, 01 Apr 2019 09:22 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lalit modi
भारत में इंडियन टी-20 लीग का 12वां संस्करण खेला जा रहा है। इसी बीच आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर एक बेहद विवादास्पद ट्वीट किया है। ललित मोदी के इस ट्वीट से एक बार फिर आईपीएल में मैच फिक्सिंग को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ललित मोदी - फोटो : getty
दरअसल ललित मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा, 'क्या यह मजाक है, इस पर विश्वास करना मुश्किल है। मैच फिक्सिंग का स्तर शीर्ष पर पहुंच चुका है।' उन्होंने बीसीसीआई और आईसीसी के आला अधिकारियों पर तंज कसते हु लिखा, 'कब जागोगे'
विज्ञापन

3 of 5
Vijay Mallya, Lalit Modi
ललित मोदी ने ट्वीट में आगे लिखा, 'ये बेहद शर्मनाक है कि क्रिकेट के अधिकारियों को इस बारे में कोई चिंता ही नहीं है।' ध्यान देने वाली बात यह भी है कि इस ट्वीट में ललित मोदी ने आईपीएल में शनिवार को दिल्ली और कोलकाता के बीच हुए मैच का एक वीडियो भी डाला है।

4 of 5
ललित मोदी
इस वीडियो में कोलकाता के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के सामने दिल्ली के स्पिनर संदीप लामिछाने के सामने गेंदबाजी कर रहे हैं। वीडियो में लामिछाने की गेंद पर उथप्पा को चौका जड़ते हुए दिखाया गया है। यह चौका लगाने से पहले ही विकेटकीपर ऋषभ पंत लामिछाने से कह रहे हैं, 'ये तो वैसे भी चौका है'
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
delhi capitals - फोटो : social media
पंत के मुंह से ये शब्द निकलते ही लामिछाे की गेंद पर उथप्पा चौका लगा देते हैं। बता दें कि जिस मुकाबला का वीडियो अपलोड किया गया है, उस मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला था। सुपर ओवर में दिल्ली की टीम ने तीन रन से बाजी मारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें