फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर लालचंद राजपूत बने जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के हेड कोच

Sat, 25 Aug 2018 08:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लालचंद राजपूत
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी लालचंद राजपूत को जिंबाब्वे क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाफ हालिया घरेलू टी-20 ट्राई सीरीज खेलने वाली जिम्बाब्वे टीम का इसी साल जून में सहायक कोच बनाया गया था।

विज्ञापन


इससे पहले लालचंद राजपूत इससे पहले अफगानिस्तान के भी कोच रह चुके हैं। वहीं साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में भी उन्होंने अहम भूमिका थी। उस वक्त वह टीम के मैनेजर थे।

राजपूत के संचालन में जिंबाब्वे 30 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज खेलेगी। इसके बाद वह बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद टीम को अगले साल विश्व कप में भी शिरकत करनी है।
विज्ञापन


टीम इंडिया के लिए 2 टेस्ट और 4 वनडे मैच खेलने वाले राजपूत पेशेवर कोच के तौर पर आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जबकि उन्होंने बेंगलौर में बीसीसीआई की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में कोचिंग डायरेक्टर के रूप में भी कार्य किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें