फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LA 2028 Olympics: 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में कब शुरू होगा क्रिकेट? सामने आई तारीख, टी20 प्रारूप में होंगे मैच

Tue, 15 Jul 2025 01:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में अधिकतम 90 खिलाड़ियों का कोटा तय किया गया है। यानी छह टीमों को मिलाकर अधिकतम 90 खिलाड़ी होंगे। यानी पुरुष और महिला वर्ग में कुल छह-छह टीमें और 180 खिलाड़ी ओलंपिक में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में भाग लेंगे।  
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉस एंजिलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट की 128 साल बाद वापसी होने जा रही है। इस बहुप्रतीक्षित वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब होने वाले मैचों की तारीख को लेकर जानकारी सामने आई है। क्रिकेट के मुकाबले लॉस एंजिल्स से लगभग 50 किलोमीटर दूर पोमेना शहर के फेयरग्राउंड्स स्टेडियम में 12 जुलाई, 2028 से खेले जाएंगे। इसके पदक मैच 20 और 29 जुलाई, 2028 को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के कार्यक्रम के मुताबिक, अधिकतर दिन दो मैच खेले जाएंगे, जबकि 14 और 21 जुलाई को कोई मैच नहीं होगा। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने क्रिकेट, बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस (सिक्स) और स्क्वॉश को 2028 ओलंपिक खेलों में शामिल करने को मंजूरी दी थी।  
विज्ञापन

साल 1900 में क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा था
पिछली बार क्रिकेट साल 1900 में पेरिस ओलंपिक का हिस्सा रहा था। तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच दो दिवसीय मुकाबला खेला गया था। अब इसे अनाधिकारिक टेस्ट के रूप में गिना जाता है। हालांकि, लॉस एंजिलिस ओलंपिक में छह टीमें टी20 प्रारूप में खेलती दिखेंगी। इतना ही नहीं आयोजकों ने एक टीम में अधिकतम खिलाड़ियों की संख्या भी तय की है। आयोजकों ने कहा है कि एक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे। पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में अधिकतम 90 खिलाड़ियों का कोटा तय किया गया है। यानी छह टीमों को मिलाकर अधिकतम 90 खिलाड़ी होंगे। यानी पुरुष और महिला वर्ग में कुल छह-छह टीमें और 180 खिलाड़ी ओलंपिक में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में भाग लेंगे।  
विज्ञापन

आईसीसी के 12 नियमित सदस्य
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के फिलहाल 12 नियमित और 94 सहयोगी सदस्य हैं। नियमित सदस्यों में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें हैं। हालांकि, 2028 ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया के बारे में अब तक नहीं बताया गया है। इसमें अमेरिका का खेलना तय माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें मेजबान कोटे का फायदा मिलेगा। इसका मतलब होगा कि अमेरिका के अलावा पांच और टीमें हिस्सा ले सकेंगी और उन्हें क्वालिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें