भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज से ठीक तीन दिन पहले श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक, टीम के पूर्व कप्तान व स्टार बल्लेबाज कुसल परेरा कंधे में चोट की वजह से भारत के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने कहा, 'कुसल परेरा का भारत के खिलाफ श्रृंखला से बाहर होना तय है। उन्हें कंधे में चोट लगी है। टीम ने चोट के बारे में विस्तार से नहीं बताया। उन्हें आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं किया गया है लेकिन टीम के डॉक्टर ने कहा कि उन्हें छह सप्ताह तक बाहर रहना पड़ेगा।' बता दें कि परेरा इंग्लैंड का दौरा करने वाली श्रीलंका टीम के कप्तान थे लेकिन खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच अनुबंध विवाद के कारण दासुन शनाका को भारत के खिलाफ कप्तान बनाया गया।