परेरा के रूप में श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा जिन्हें सरकार ने मुस्ताफिजुर के हाथों कैच कराया। कुसल मेंडिस ने 49 गेंदों पर 43 जबकि लाहिरू थिरिमाने 30 गेंदों पर 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। थिसारा परेरा ने दो रन का योगदान दिया।
एंजेलो मैथ्यूज 52 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए। मैथ्यूज को मुस्ताफिजुर ने सब्बीर रहमान के हाथों कैच कराया। धनंजय डी सिल्वा को सब्बीर ने 18 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। अंतिम वनडे खेल रहे लसिथ मलिंगा छह रन पर नाबाद लौटे जबकि नुवान प्रदीप खाता खोले बगैर नॉटआउट रहे। बांग्लादेश की ओर से शैफुल ने तीन जबकि मुस्ताफिजुर ने दो विकेट लिए। मेहदी, रुबेल हुसैन और सरकार ने एक-एक विकेट लिया।
वहीं, श्रीलंक के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। महज 39 रन के स्कोर पर टीम अपना चार विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद मुश्फिकुर रहीम और सब्बीर रहमान ने पारी को संभाला लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 111 रन की शतकीय साझेदारी हुई। बांग्लादेश के आठ खिलाड़ियों ने तो 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका।