बॉल टेंपरिंग विवाद में दोषी पाए जाने के बाद डेविड वॉर्नर को
में अपना ओपनर दिखाई दिया लेकिन जब उनसे संपर्क साधा गया तो उन्होंने खेलने से ही मना कर दिया।
परेरा ने कहा कि वह अप्रैल-मई में घरेलू क्रिकेट खेलेंगे, जिसके चलते उनका
आईपीएल में खेलना मुमकिन नहीं हो सकता। बता दें कि हाल ही खत्म हुई
निदाहास ट्राई टी20 सीरीज के 4 मैचों में परेरा ने तीन फिफ्टी जड़ी थी। उनकी ताबतोड़ बैटिंग देखकर ही हैदराबाद ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया था लेकिन उसकी इस रणनीति को करार झटका लगा है।
गौरतलब है कि श्रीलंका का यह खब्बू बल्लेबाज पहले भी आईपीएल में
राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल चुका है। परेरा ने अब तक 86 टी20 मैचों में 131.54 की स्ट्राइक रेट से 1883 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम 16 फिफ्टियां भी शामिल हैं।
इस प्रकार है मौजूदा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम-
केन विलियमसन (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप-कप्तान), शिखर धवन, ऋद्धिमान साहा, मोहम्मद नबी, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, यूसुफ पठान, सिद्धार्थ कौल, सचिन बेबी, बिपुल शर्मा, संदीप शर्मा, कार्लोस ब्रैथवेट, मेंहदी हसन, बिली स्टैनलेक, शाकिब अल हसन, रिकी भुई, बेसिल थंपी, तन्मय अग्रवाल, राशिद खान, टी नटराजन, सैय्यद खलील अहमद, दीपक हुडा और सिद्धार्थ कौल।