फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस छोड़ बोर्ड के सचिव नहीं बनना चाहते कुंबले!

Wed, 05 Jun 2013 09:45 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एन श्रीनिवासन के स्थान पर बीसीसीआई का कार्यभार संभालने वाले जगमोहन डालमिया ने संजय जगदाले और अजय शिर्के के विकल्प की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बोर्ड की अपील के बावजूद दोनों ने ही इस्तीफा वापस लेने से इंकार दिया है। बोर्ड ने भी मान लिया है कि अब दोनों से अपील किया जाना बेकार है।

सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर कुछ ही दिनों में बोर्ड की ओर से नए नामों की घोषणा की जा सकती है।

हालांकि सचिव पद के लिए दौड़ में अनिल कुंबले सबसे आगे चल रहे थे। लेकिन सूत्र बताते हैं कि हितों के टकराव को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने कुंबले से यह साफ कर दिया कि पहले वह मुंबई इंडियंस के मेंटर के पद से इस्तीफा दे दें। इसके बाद ही वह बोर्ड सचिव का पद संभाले।

कुंबले मुंबई इंडियंस के चैंपियंस लीग में अच्छे प्रदर्शन को लेकर गंभीर हैं। जिसके चलते उन्होंने बोर्ड के प्रस्ताव में रुचि नहीं दिखाई।

अब इस पद की दौड़ में भारतीय जूनियर टीम के पूर्व कप्तान व चैंपियंस ट्राफी के लिए इंग्लैंड गई भारतीय टीम के मैनेजर रंजीब बिस्वाल का नाम सबसे आगे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि सावंत व बड़ौदा के संजय पाठक का नाम लिया जा रहा है। लेकिन डालमिया के हस्तक्षेप के चलते इन नामों में अंतिम क्षणों में बदलाव भी हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें