फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंबले-कोहली विवाद पर विवाद पर गांगुली ने तोड़ी चुप्पी 

Wed, 28 Jun 2017 04:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
सौरव गांगुली - फोटो : getty
विज्ञापन
कुंबले-कोहली विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य सौरव गांगुली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। कोच-कप्तान के बीच हुए विवाद के कारण अनिल कुंबले को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। गांगुली ने कहा, इस मामले को सही तरीके से हैंडल नहीं किया गया। गांगुली ने कहा, कुंबले और कोहली के बीच के विवाद को और बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था। जिस किसी को भी मामले को सुलझाने के जिम्मेदारी दी गई उसने अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाई। 
विज्ञापन
The matter (b/w Kumble & Kohli) should have been handled a lot better, by whoever is in charge. It was not handled properly: Sourav Ganguly pic.twitter.com/gefNoMWjgo — ANI (@ANI_news) June 28, 2017 नए कोच की खोज के मामले में रोचक मोड़ तब आ गया जब रवि शास्त्री ने पद के लिए आवेदन करने का फैसला किया। कोच पद की दौड़ में पिछले साल शास्त्री कुंबले से पिछड़ गए थे। कुंबले को शास्त्री पर वरीयता दिए जाने के बाद शास्त्री ने आरोप लगाया था कि गांगुली की वजह से उन्हें कोच नहीं चुना गया। जब गांगुली से शास्त्री के दावे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा हर किसी को आवेदन करने का अधिकार है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें