फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 के दम पर राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए संगकारा

Sat, 09 Aug 2014 09:03 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमार संगकारा (नाबाद 102) के शानदार शतक और अपना अंतिम टेस्ट सीरीज खेल रहे महेला जयवर्धने (नाबाद 55) की जोरदार पारियों के दम पर श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन 2 विकेट पर 252 रन बना लिए।
विज्ञापन


बर्षा से बाधित होने के कारण तीसरे दिन के खेल को समय से पहले ही खत्म कर दिया गया। लेकिन इससे पहले संगकारा और जयवर्धने ने तीसरे विकेट के लिए 108 रनों की अविजित साझेदारी कर मेजबान टीम की पारी को आगे बढ़ाया।

श्रीलंका अभी पाकिस्तान के पहली पारी के 451 रन के स्कोर से 199 रन पीछे है जबकि उसके 8 विकेट बाकी है। पाकिस्तान की पहली पारी 451 रन पर आउट हो गई थी।

दूसरी ओर, श्रीलंका के पूर्व कप्तान जयवर्धने के लिए यह आखिरी टेस्ट सीरीज है। उन्होंने पिछले महीने ऐलान किया था कि पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज उनके करियर का अंतिम सीरीज होगा।
विज्ञापन

'द वॉल' द्रविड़ को पीछे छोड़ा

यूं तो तीसरे दिन का ज्यादातर खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। लेकिन इससे पहले पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने अपने 127वें टेस्ट मैच में 37वां शतक ठोक दिया। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ उनका यह 10वां शतक भी है।

उन्होंने इस शतक के साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ (164 टेस्ट 36 शतक) को सर्वाधिक शतक बनाने वाले खिलाड़ियों में की सूची में पीछे छोड़ दिया। संगकारा अब इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

संगकारा से आगे ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (41), दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (45) और भारत के सचिन तेंदुलकर (51) हैं। उनसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले सभी चारों बल्‍लेबाज पहले ही संन्यास ले चुके हैं। 36 साल के संगकारा ने 218 गेंदों पर नाबाद 102 रन में 13 चौके लगाए हैं। जबकि महेला जयवर्धने ने 109 गेंदों पर नाबाद 55 रन में 6 चौके जड़े हैं।

वर्षा के कारण तीसरे दिन सिर्फ 46 ओवर का खेल ही संभव हो सका। श्रीलंका ने कल के एक विकेट पर 99 रन से आगे खेलना शुरू किया था। कल के नाबाद बल्‍लेबाज कौशल सिल्वा (64) और कुमार संगकारा (नाबाद 102) ने श्रीलंका की पारी को आगे बढा़या और टीम के स्कोर को 144 तक ले गए। दोनों ने 120 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी को मोहम्मद तल्हा ने कैच आउट कराकर तोडा़।
विज्ञापन

जयवर्धने से फिर आगे हो गए संगकारा

कुमार संगकारा ने अपनी शतकीय पारी से राहुल द्रविड़ को पछाड़ने से पहले अपनी टीम के एक और दिग्गज बल्‍लेबाज महेला जयवर्धने को टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पीछे छोड़ दिया।

संगकारा टेस्ट क्रिकेट में अब तक 11,767 रन बना चुके है और वह श्रीलंका के सबसे सफल बल्लेबाज बन चुके है। जयवर्धने ने 11,726 रन बनाए हैं।

जयवर्धने ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले टेस्ट मैच में शतक ठोककर संगकारा को पीछे छोड़ा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें