फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: सेमीफाइनल मुकाबले में अंपायरिंग में नहीं होगी कोई गड़बड़ी, भारत-इंग्लैंड मैच में फैसले लेंगे ये दिग्गज

Mon, 07 Nov 2022 06:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड

सार

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैचों में अंपायरिंग में कोई गड़बड़ी न हो इसका आईसीसी ने पूरा ध्यान रखा है। टूर्नामेंट के अहम मुकाबलों के लिए अनुभवी और अच्छे अंपायरों को चुना गया है। 
 
विज्ञापन
सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए आईसीसी अधिकारियों के नाम के एलान कर दिया गया है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2022 में खराब अंपायरिंग लगातार चर्चा में रही है। सुपर-12 चरण के आखिरी दिन पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच में शाकिब अल हसन को आउट दिया गया, जबकि रीप्ले में साफ दिख रहा था कि गेंद उनके बल्ले से लगी है। इसके बावजूद उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया गया। इसके बाद क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने खराब अंपायरिंग पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन


सेमीफाइनल मैच में अंपायरिंग में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए आईसीसी ने पूरी तैयारी की है। क्रिकेट जगत के अनुभवी और दिग्गज अंपायरों को सेमीफाइनल मैचों में अंपायरिंग करने की जिम्मेदारी मिली है। 

T20 WC: एबी डिविलियर्स ने भी माना सूर्यकुमार हैं नए 'मिस्टर 360', पढ़ें अफ्रीकी दिग्गज ने क्या कहा

आईसीसी ने सोमवार को टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के लिए मैच अधिकारियों की पुष्टि की। एडिलेड ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के लिए कुमार धर्मसेना और पॉल राइफल मैदानी अंपायर होंगे। क्रिस गैफनी तीसरे अंपायर होंगे। रॉड टकर चौथे अंपायर के रूप में काम करेंगे, जबकि डेविड बून मैच रेफरी होंगे।

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल बुधवार, नौ नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार, 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। 

भारत ने ग्रुप 2 टेबल-टॉपर्स के रूप में सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि इंग्लैंड अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा। ग्रुप 1 में न्यूजीलैंड शीर्ष पर था जबकि पाकिस्तान ग्रुप 2 में दूसरे स्थान पर रहा था।

T20 WC: इस विश्व कप के सबसे बेहतरीन कैच, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं, अफ्रीका को बाहर करने वाला कैच सबसे ऊपर

विज्ञापन

किस मैच में कौन होंगे आईसीसी के अधिकारी

नौ नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड 
मैदानी अंपायर- मरैस इरास्मस और रिचर्ड इलिंगवर्थ
थर्ड अंपायर- रिचर्ड केटलबोरो 
चौथे अंपायर- माइकल गॉफ
मैच रेफरी- क्रिस ब्रॉड

10 नवंबर- भारत बनाम इंग्लैंड, एडिलेड ओवल
मैदानी अंपायर- कुमार धर्मसेना और पॉल रीफेल
थर्ड अंपायर- क्रिस गैफनी 
चौथे अंपायर- रॉड टकर
मैच रेफरी- डेविड बून

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 13 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए आईसीसी के अधिकारियों की नियुक्ति दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के नतीजे आने के बाद की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें