आईसीसी ने सोमवार को टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के लिए मैच अधिकारियों की पुष्टि की। एडिलेड ओवल में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के लिए कुमार धर्मसेना और पॉल राइफल मैदानी अंपायर होंगे। क्रिस गैफनी तीसरे अंपायर होंगे। रॉड टकर चौथे अंपायर के रूप में काम करेंगे, जबकि डेविड बून मैच रेफरी होंगे।
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल बुधवार, नौ नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार, 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।
भारत ने ग्रुप 2 टेबल-टॉपर्स के रूप में सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि इंग्लैंड अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा। ग्रुप 1 में न्यूजीलैंड शीर्ष पर था जबकि पाकिस्तान ग्रुप 2 में दूसरे स्थान पर रहा था।
T20 WC: इस विश्व कप के सबसे बेहतरीन कैच, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं, अफ्रीका को बाहर करने वाला कैच सबसे ऊपर