फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कुलदीप यादव खेलेंगे रणजी मैच, उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल

Wed, 29 Jan 2025 10:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

30 वर्षीय गेंदबाज को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दो फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया था। इसके अलावा उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीम का हिस्सा बनाया गया है। इससे पहले कुलदीप घरेलू क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
कुलदीप यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे। उन्हें उत्तर प्रदेश के 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है। वह गुरुवार से मध्य प्रदेश के खिलाफ शुरू होने वाले मुकाबले में खेलते नजर आएंगे। 
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलते दिखेंगे कुलदीप
30 वर्षीय गेंदबाज को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ दो फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया था। इसके अलावा उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीम का हिस्सा बनाया गया है। इससे पहले कुलदीप घरेलू क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे। इस मुकाबले में सभी की नजरें उनकी फिटनेस पर रहेंगी। दरअसल,  पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू में पहले टेस्ट के दौरान कुलदीप ग्रोइन की चोट का शिकार हो गए थे। काफी वक्त तक एनसीए में इलाज के बाद वह अब मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं।

सुबह 9:30 बजे शुरू होगा मैच
आगामी मुकाबले के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चुनाव कर लिया गया है। इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन जुयाल को कप्तान चुना गया है। कुलदीप उनके नेतृत्व में खेलते नजर आएंगे। यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की टीम: आर्यन जुयाल (कप्तान, विकेटकीपर), करण शर्मा, अभिषेक गोस्वामी, माधव कौशिक, प्रियम गर्ग, ऋतुराज शर्मा, आदित्य शर्मा (विकेटकीपर), शिवम मावी, सौरभ कुमार, शिवम शर्मा, कृतज्ञ कुमार सिंह, विजय कुमार, अटल बिहारी राय, वैभव चौधरी, जीशान अंसारी, कार्तिकेय जयसवाल, कार्तिक त्यागी, कुलदीप यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें