फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप की शादी में सितारों का जमावड़ा, रिंकू और रैना के साथ नजर आए फील्डिंग कोच दिलीप

Sat, 14 Mar 2026 03:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मसूरी

सार

Kuldeep Yadav Wedding Guest Photos: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चढ्ढा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मसूरी के आलीशान होटल में दोनों सात फेरे लेंगे और नई पारी की शुरुआत करेंगे। समारोह में क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। आइये तस्वीरें देखते हैं...
विज्ञापन
कुलदीप की शादी में पहुंचे सितारे - फोटो : yuzi_chahal23 (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव आज नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। मसूरी में वह बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी रचाएंगे। इस समारोह में शामिल होने के लिए पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल सहित कई हस्तियां पहुंची हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

कुलदीप की शादी में पहुंचे सितारे - फोटो : yuzi_chahal23 (instagram)
शादी के लिए तैयारियों जोर-शोर से जारी
कुलदीप और वंशिका की शादी के प्री वेडिंग कार्यक्रम फिलहाल जारी हैं। शुक्रवार को मेहंदी और संगीत सेरेमनी थी जिसमें कुलदीप जमकर थिरके थे। शादी समारोह के लिए होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया है। होटल प्रबंधन ने मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की हैं।
 

कुलदीप की शादी में पहुंचे सितारे - फोटो : yuzi_chahal23 (instagram)
मेहमानों के लिए पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंडी खाने का भी खास इंतजाम किया गया है। शादी में भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है, इसलिए आयोजन स्थल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। होटल परिसर में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और होटल प्रबंधन ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।

 

कुलदीप की शादी में पहुंचे सितारे - फोटो : Suresh Raina (instagram)
संगीत सेरेमनी में रैना-चहल आए नजर 
इससे पहले शुक्रवार को कुलदीप और वंशिका की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। संगीत सेरेमनी में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल थिरकते हुए नजर आए। रैना ने कुलदीप यादव के साथ भी डांस किया।

कुलदीप की शादी में पहुंचे सितारे - फोटो : Suresh Raina (instagram)
भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी संगीत सेरेमनी में उपस्थित रहे। वहीं, टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह भी अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ कुलदीप की शादी में शिरकत करने मसूरी पहुंच गए हैं। 
 
विज्ञापन

कुलदीप और वंशिका - फोटो : ANI
कब होगा रिसेप्शन?
लखनऊ में 17 मार्च को कुलदीप यादव और वंशिका का रिसेप्शन रखा गया है। बता दें कि कुलदीप औप वंशिका दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पढ़ाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें