पेट्रोल पंप में जार में पेट्रोल भरवाता शख्स
- फोटो : @thala_speaks
Viral Video: प्लास्टिक की बोतलों में पेट्रोल ले जाना बहुत असुरक्षित होता है। इसमें पेट्रोल लीक होने के साथ बोतल पिघल भी सकती है, जिससे आग लगने का बहुत ज्यादा खतरा रहता है। पेट्रोल पंप पर बोतल या प्लास्टिक कंटेनर में पेट्रोल न देने का मुख्य कारण सुरक्षा होती है। हाल ही में तमिलनाडु के विलुप्पुरम शहर के एक पेट्रोल पंप से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स पेट्रोल पंप पर बड़े प्लास्टिक के पानी वाले जार में पेट्रोल भरवाते हुए दिखाई दे रहा है।
Viral Video: LPG संकट के बीच 2 दिनों में बिके 100 से ज्यादा इंडक्शन, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक शख्स बाइक पर बैठा नजर आता है, जिसके हाथ में बड़ा प्लास्टिक का पानी वाला कैन होता है। पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी उस कंटेनर में पेट्रोल भरता दिखाई देता है। जैसे ही उसका जार भरता है, एक दूसरा व्यक्ति भी दो लीटर की प्लास्टिक बोतल लेकर पेट्रोल भरवाने के लिए आगे आ जाता है। पेट्रोल पंप पर लगी लोगों की भीड़ से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि लोग बड़ी मात्रा में ईंधन जमा करने की कोशिश कर रहे हैं।
प्लास्टिक कंटेनर में पेट्रोल भरवाना भारत में कानूनी है क्या?
बता दें की यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण सोशल मीडिया पर LPG गैस के साथ पेट्रोल की कमी की अफवाहें भी फैल रही हैं। ऐसे में लोग डर के कारण पेट्रोल और डीजल जमा करना शुरू कर सकते हैं। तो वहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि, क्या इतनी बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कंटेनर में पेट्रोल भरवाना भारत में कानूनी है?
पेट्रोल पंप पर जार में पेट्रोल भरवाते शख्स के इस वीडियो को वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर
@thala_speaks नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, भारत नौसिखियों के लिए नहीं है। वैश्विक संकट? कोई बात नहीं। हम अपने पानी के टैंकों को ही पेट्रोल पंप में बदल देंगे। समस्या हल हो गई!
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो को अभी तक कई हजारों लोगों ने देखा और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- पेट्रोल पंप ऐसा करने की अनुमति कैसे दे रहा है? दूसरे यूजर ने लिखा- क्या यह कानूनी है?