भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव एक बार फिर मैदान पर वापसी के लिए पुरजोर कोशिश करते दिख रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है। बता दें कि, पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू में पहले टेस्ट के दौरान कुलदीप ग्रोइन की चोट का शिकार हो गए थे। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह नेट्स पर गेंदबाजी करते दिख रहे हैं।