कुलदीप यादव की मेहंदी सेरेमनी
- फोटो : Instagram video screen grab
ढोल की धुन पर थिरके 'कुल-चा'
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुलदीप अपनी मंगेतर वंशिका के साथ मेहंदी कार्यक्रम के लिए आए हैं। इस दौरान ढोल के साथ इन दोनों का स्वागत हुआ। वहीं, कुलदीप और चहल जमकर डांस कर रहे हैं। मालूम हो कि कुलदीप और चहल की जोड़ी को मैदान पर 'कुल-चा' के नाम से जाना जाता है। वहीं, चहल ने कुलदीप को मेहंदी लगाई और इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।