फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: गावस्कर ने की इस भारतीय खिलाड़ी की सिफारिश, बोले- पहले टी20 में आजमा सकता है भारत

Wed, 02 Dec 2020 10:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि लगता है कि कुलदीप यादव ने लय में वापसी कर ली है और भारत पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में युजवेंद्र चहल की जगह उनके साथ बरकरार रह सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत - फोटो : social media
तीसरे वनडे में चहल ही जगह खेल रहे कुलदीप ने मध्य ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की जिससे भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रोकने में मदद मिली। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर ने अपने 10 ओवर के कोटे में 57 रन लुटाए और कैमरन ग्रीन का विकेट भी हासिल किया।

 
विज्ञापन

3 of 6
सुनील गावस्कर
गावस्कर ने बुधवार को एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, 'कुलदीप अच्छी लय में दिखे। उसने काफी लंबे समय पर गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि कम से कम पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय तक उन्हें आजमाया जा सकता है और देख सकते हैं कि यह कैसा रहता है।'

4 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर
तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला शुक्रवार से शुरू होगी। गावस्कर को यह भी लगता है कि अगर हार्दिक पांड्या छोटे प्रारूप में दो या तीन ओवर भी फेंक पाए तो यह भारत के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा, 'अगर हार्दिक टी-20 प्रारूप में दो ओवर फेंकते हैं तो इससे अन्य गेंदबाजों से दबाव कम हो जाएगा और कोहली के पास और विकल्प भी हो जाएगा।'
विज्ञापन

5 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर
वहीं, पांड्या के बल्लेबाजी प्रदर्शन से गावस्कर इतने प्रभावित हुए कि वह चाहते हैं कि अगर शीर्ष तीन बल्लेबाज कम से कम 14 ओवर तक बल्लेबाजी कर लेते हैं ताो इस हरफनमौला को टी20 में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर @BCCI
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आईपीएल में करीब 700 रन जुटाने वाले केएल राहुल और पिछले कुछ समय में टी-20 प्रारूप में सबसे सहज दिखने वाले शिखर धवन को पारी का आगाज करना चाहिए जिसके बाद विराट कोहली आएं।' गावस्कर ने कहा, 'अगर वे 14वें या 15वें ओवर तक टिके रहते हैं तो हार्दिक पंड्या को चौथे नंबर पर आना चाहिए या फिर अगर दो विकेट पॉवरप्ले में गिरते हैं तो श्रेयस अय्यर को आना चाहिए।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें