टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर के अपने कोटे में केवल 20 रन खर्च करके 2 विकेट चटकाए।
मैच के बाद बाएं हाथ के स्पिनर ने कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की और उन्हें प्रेरक कप्तान करार दिया। कुलदीप ने कहा कि विराट ने उनके अंदर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकाला और वो गेंदबाजों को आजादी व बहुत समर्थन देते हैं।
भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर ऐतिहासिक 9-0 का क्लीन स्वीप किया, जिसमें टेस्ट सीरीज 3-0 और वन-डे सीरीज 5-0 व एकमात्र टी20 अंतर्राष्ट्रीय 1-0 से शामिल है।