फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप-चहल पर बोल्ड हुए 'क्रिकेट के भगवान', बताया- क्यों इतने घातक हैं दोनों

Sun, 18 Feb 2018 08:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चहल और कुलदीप - फोटो : File
विज्ञापन
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलरकर ने टीम इंडिया के दोनों युवा गेंदबाज कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जमकर तारीफ की है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह दोनों मिलकर शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि इन दोनों ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका में खेली गई 6 वन-डे मैचों की सीरीज में रिकॉर्ड 33 विकेट लिए। द. अफ्रीका में अभी तक खेली गई द्विपक्षीय सीरीज में किसी भी स्पिरन ने इतने विकेट हासिल नहीं किए थे। इनमें कुलदीप ने सबसे अधिक और चहल ने विकेट अपने नाम किए। 

तेंदुलकर ने कहा कि मुझे भरोसा है कि कुलदीप और चहल विदेशों में भी भारत के शानदार प्रदर्शन करेंगे क्योंकि सभी देशों के बल्लेबाजों को इन दोनों गेंदबाजों से निपटने के लिए तोड़ निकालना पड़ेगा। इस वक्त पूरी दुनिया इन दोनों की गेंद कैसे खेले के तोड़ पर लगा होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन दोनों की सबसे खास बात यह है कि यह दोनों बीच के ओवरों में गेंदबाजी करते हैं और ये न सिर्फ रन रोकने में कामयाब रहते हैं बल्कि टीम के लिए विकेट भी निकालते हैं। इन दोनों के टीम में होने से भारत मजबूत हुआ है क्योंकि कुछ महीने पहले तक टीम के पास रिस्ट स्पिनर नहीं थे। 

तेंदुलकर का मानना है कि जब तक दुनिया इन गेंदों का काट न खोज ले तब तक ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने की कोशिश करते रहना चाहिए। 
 

तेंदुलकर ने बताया- क्यों रिस्ट स्पिनर होते हैं घातक

सचिन तेंदुलकर - फोटो : File
तेंदुलकर ने कहा कि रिस्ट स्पिनर मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि वे पिच पर निर्भर नहीं होते। यह कला तो ऐसी है जो आप हवा में करते हो या फिर आपके पास लेग स्पिन और गुगली गेंद फेंकने की वैराइटी होती है। इसलिए यह दोनों विरोधियों के लिए इतने घातक साबित होते हैं। 
 
विज्ञापन

टी20 में इन्हें खेलना है आसान

चहल और कुलदीप - फोटो : File
तेंदुलकर ने कहा कि जब बल्लेबाज टी-20 जैसे छोटे फॉर्मेट में रिस्ट स्पिनरों के खिलाफ खेलते हैं, तो वह अजीब शॉट जैसे प्वाइंट पर रिवर्स स्वीप या थर्ड मैन पर शॉट और विकेटकीपर के सिर के ऊपर से स्कूप शॉट खेल सकते हैं। यह फॉर्मेट छोटा होता है इसलिए इन्हें यहां खेलना आसान है। लेकिन अगर मैच 50 ओवर का है तो वहां बल्लेबाज इस तरह के शॉट मारने के बारे में नहीं सोचता है। उन्हें सोचना होता है कि इनसे कैसे निपटे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें