फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारूओं को 74 रनों पर ढेर कर श्रीलंका ने जीता मैच

Fri, 18 Jan 2013 02:04 PM IST
ब्रिसबेन/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वनडे सीरीज के तीसरे मैच में नुवान कुलसेकरा (5 विकेट) और लासिथ मलिंगा (3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया महज 74 रनों पर ढेर हो गई। जिसके जवाब में श्रीलंका ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर मैच को जीत लिया। क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया का यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दो बार 70 रनों पर ऑलआउट हो चुकी है। न्यूजीलैंड की टीम ने 1986 में जबकि इंग्लैंड ने 1977 में ऑस्ट्रेलिया को 70 रनों पर समेट दिया था।
विज्ञापन


मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

श्रीलंका ने 6 विकेट से मैच जीता
ऑस्ट्रेलिया के दिए 75 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से बढ़त मिल गई है। मामूली लक्ष्य के सामने श्रीलंका की पारी भी लड़खड़ा गई थी। लेकिन तिलकरत्ने दिलशान और कुसल परेरा ने 22-22 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। परेरा ने 28 गेंदों में चार चौकों की मदद से नाबाद 22 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल जॉनसन को तीन, मिशेल स्टार्क को दो और क्लाइंट मैके को एक विकेट मिला।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन कप्तान का यह फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 26.4 ओवर में महज 74 रनों पर ढेर हो गई। डेविड वॉर्नर, माइकल क्लार्क, माइक हसी जैसे दिग्गजों से सजी टीम के शुरुआती नौ बल्लेबाज 40 रनों पर पवेलियन लौट चुके थे।
विज्ञापन


मिशेल स्टॉर्क और जेवियर डोहार्टी की जोडी ने टीम का स्कोर 74 रनों तक पहुंचाया। स्टॉर्क ने 28 गेंदों में दो चौकों मदद से नाबाद 22 रन बनाए। जबकि 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डोहार्टी ने 15 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दो अंकों तक नहीं पहुंच सका। मैन ऑफ द मैच नुवान कुलसेकरा ने 10 ओवर में केवल 22 रन खर्च कर पांच विकेट चटकाए। वहीं लासिथ मलिंगा ने 7 ओवर में 14 रन खर्च किए और तीन विकेट झटके। शमिंदा इरंगा और एंजेलो मैथ्यूज को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें