फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KSCA T20 League: केएससीए टी20 की पहली नीलामी में आरसीबी के इस स्टार का जलवा, बना सबसे महंगा खिलाड़ी, जानें

Wed, 16 Jul 2025 10:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

शिवमोगा लायंस ने भारत ए के बल्लेबाज अनीश्वर गौतम को 8.20 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा, जबकि मैंगलोर ड्रैगन्स ने अनुभवी श्रेयस गोपाल के लिए 8.60 लाख रुपये की बोली लगाई।
विज्ञापन
देवदत्त, मनोहर और मनीष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 से पहले हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सर्वाधिक 13.20 लाख रुपये की बोली हासिल की। देवदत्त के लिए 11 से 27 अगस्त तक दर्शकों के बिना आयोजित होने वाली लीग के लिए हुबली टाइगर्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई।
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अभिनव मनोहर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे को दूसरी सबसे ऊंची बोली मिली। मनोहर के लिए हुबली टाइगर्स और पांडे के लिए मैसूर वॉरियर्स ने एक समान 12.20 लाख रुपये खर्च किए। गेंदबाजों में शिवमोग्गा लायंस ने कर्नाटक के तेज गेंदबाज विद्वथ कावेरप्पा के लिए 10.80 लाख रुपये की बड़ी बोली लगाई, जबकि बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने तेज गेंदबाज विद्याधर पाटिल के लिए 8.30 लाख रुपये खर्च किए।
विज्ञापन

शिवमोगा लायंस ने भारत ए के बल्लेबाज अनीश्वर गौतम को 8.20 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा, जबकि मैंगलोर ड्रैगन्स ने अनुभवी श्रेयस गोपाल के लिए 8.60 लाख रुपये की बोली लगाई। प्रत्येक टीम अपने संबंधित क्षेत्र से दो और खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें