फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पुलिस ने जब मांगा लाइसेंस तो आगबबूला हुआ लड़का, पिता को फोन कर बुलाया फिर की पुलिस की खूब पिटाई

Wed, 16 Jul 2025 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: यह घटना तब की है, जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान उन्होंने एक युवक को रोका, जो न तो हेलमेट पहने था और न ही उसकी स्कूटी पर नंबर प्लेट लगी थी। जब पुलिसकर्मियों ने उससे लाइसेंस और गाड़ी के दस्तावेज मांगे तो युवक आग बबूला हो गया।
विज्ञापन
पिता बेटे ने ट्रैफिक पुलिस को खूब मारा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के नालासोपारा इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो लोग मिलकर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सरेआम पीट रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला नालासोपारा के तुलिंज थाना क्षेत्र के प्रगति नगर का है, जहां एक स्कूटी सवार युवक को ट्रैफिक पुलिस के रोके जाने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपने पिता को बुला लिया और फिर दोनों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना तब की है, जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान उन्होंने एक युवक को रोका, जो न तो हेलमेट पहने था और न ही उसकी स्कूटी पर नंबर प्लेट लगी थी। जब पुलिसकर्मियों ने उससे लाइसेंस और गाड़ी के दस्तावेज मांगे तो युवक आग बबूला हो गया। देखते ही देखते, उसने अपने पिता और एक अन्य व्यक्ति को बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की।

पिता बेटे ने मिलकर की पुलिस वाले की पिटाई
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बाप-बेटे पुलिसकर्मियों को सड़क पर लाठी और घूंसे मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहगीरों की भीड़ चारों ओर खड़ी है, लेकिन कोई बीच-बचाव करता नहीं दिख रहा। पूरी घटना को एक राहगीर ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस शर्मनाक वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग गुस्से में हैं। कई यूजर्स ने इस तरह के बर्ताव को "कानून की खुली अवहेलना" बताया है। एक यूजर ने लिखा, “पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे थे, उनके साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय है। आरोपियों को सजा मिलनी ही चाहिए।” वहीं, दूसरे ने कहा, “ये घटना बताती है कि गुंडागर्दी किस हद तक बढ़ चुकी है। पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।”

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इस पूरी घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अब कानून के रक्षक भी सड़कों पर सुरक्षित नहीं हैं? आम जनता के साथ-साथ अब पुलिसकर्मी भी गुंडों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर लगातार आवाज उठ रही है कि दोषियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दी जाए ताकि कानून का डर बना रहे और कोई दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें