अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर क्रैग ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन को हरी झंडी दे दी है। बता दें कि पिछले महीने ब्रेथवेट पर संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन का आरोप लगा था।
क्रैग ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन का टेस्ट 31 अगस्त को इंग्लैंड के लॉफबरो टेस्टिंग सेंटर में हुआ था। आईसीसी ने अपने बयान में कहा, 'वेस्टइंडीज के ऑफस्पिनर क्रैग ब्रेथवेट का गेंदबाजी एक्शन कानूनी पाया गया है और वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करना जारी रख सकते हैं। '
आईसीसी ने कहा कि ब्रेथवेट की कोहनी मुड़कर 15 डिग्री स्तर से बाहर नहीं जा रही है। ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन पर पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान रिपोर्ट हुई थी।
24 साल के ब्रेथवेट ने वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करते हुए अब तक 40 टेस्ट खेले हैं और 12 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 10 वन-डे में उन्होंने एक विकेट लिया है।