फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भास्कर फिर बने दिल्ली रणजी टीम के कोच, राजकुमार 2019-20 घरेलू सत्र के लिए होंगे गेंदबाजी कोच

Thu, 29 Aug 2019 10:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केपी भास्कर - फोटो : social media
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर केपी भास्कर को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने एक साल बाद फिर दिल्ली की सीनियर रणजी टीम का कोच नियुक्त किया। विराट कोहली के बचपन के कोच द्रोणाचार्य राजकुमार शर्मा को 2019-2020 घरेलू सत्र के लिए गेंदबाजी कोच बनाया गया है। भास्कर 2017-18 सत्र में दिल्ली के कोच थे। तब टीम को इंदौर में हुए रणजी फाइनल में विदर्भ के हाथों हार मिली थी। ओडिशा में घरेलू टूर्नामेंट के दौरान हालांकि गौतम गंभीर के साथ सार्वजनिक बहस के बाद उन्हें कोच पद से हाथ धोना पड़ा था। भास्कर दिल्ली के पूर्व पूर्व रणजी खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 95 प्रथम श्रेणी मैचों में 18 शतकों की मदद से 5443 रन बनाए। वह 1988-89 सत्र में रणजी खिताब जीतने वाली दिल्ली टीम के सदस्य रहे। राजकुमार ने 1986 से 1991 के बीच दिल्ली की ओर से नौ प्रथम श्रेणी और तीन लिस्ट ए मैच खेले। उनके मार्गदर्शन में 2017-18 में दिल्ली की टीम ने सीके नायडू (अंडर 23) का खिताब जीता। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें