सौरव गांगुली
- फोटो : ट्विटर
इस पूरे मौके पर 1996 की याद भी आ गई, जब सौरव गांगुली इंग्लैंड दौरे से अपने शुरुआती दो टेस्ट मैच में लगातार शतक ठोककर कोलकाता वापस आए थे। उस लम्हें को याद करते हुए 'दादा' कहते हैं कि वह इस खुशी से 30 गुना ज्यादा हसीन पल था। यहां तक कि सौरव गांगुली अपनी दो अगल-अगल जिम्मेदारियों की भी तुलना नहीं करना चाहते। बकौल सौरव, 'टीम इंडिया की कप्तानी और बीसीसीआई का अध्यक्ष पद दोनों बेहद अलग काम है। मगर संतोष इस बात का है कि जब-जब मुश्किल चुनौतियां सामने होती है, मुझे याद किया जाता है।