फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड कार्पेट बिछाकर सौरव गांगुली का कोलकाता में भव्य स्वागत, आतिशबाजी से जगमगा उठा आकाश

Wed, 16 Oct 2019 10:34 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कैब के बाहर गांगुली के स्वागत की तैयारी - फोटो : पीटीआई
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रहे सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए बॉस बनने जा रहे हैं। मुंबई में बीते सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने के बाद अब यह तय हो चुका कि गांगुली निर्विरोध रूप से भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अगले अध्यक्ष बनने वाले हैं। 23 अक्टूबर को विधिवत रूप से 'दादा' बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बन जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
नए अवतार में अपने गृहनगर पहुंचे गांगुली का भव्य स्वागत हुआ। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने रेड कार्पेट 'महाराज' का स्वागत किया। उनके ऊपर फूलों की भी बरसात की गई। एक समय के लिए ईडन गार्डन का ट्रैफिक मानों रूक सा गया। लोग 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' की एक झलक देखने को बेताब थे। फैंस ने अपनी गाड़ियों से बाहर आकर पटाखे जलाकर गांगुली के प्रति अपनी खुशी का इजहार किया।
 
विज्ञापन

3 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
इस पूरे मौके पर 1996 की याद भी आ गई, जब सौरव गांगुली इंग्लैंड दौरे से अपने शुरुआती दो टेस्ट मैच में लगातार शतक ठोककर कोलकाता वापस आए थे। उस लम्हें को याद करते हुए 'दादा' कहते हैं कि वह इस खुशी से 30 गुना ज्यादा हसीन पल था। यहां तक कि सौरव गांगुली अपनी दो अगल-अगल जिम्मेदारियों की भी तुलना नहीं करना चाहते। बकौल सौरव, 'टीम इंडिया की कप्तानी और बीसीसीआई  का अध्यक्ष पद दोनों बेहद अलग काम है। मगर संतोष इस बात का है कि जब-जब मुश्किल चुनौतियां सामने होती है, मुझे याद किया जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
इस मौके पर एकबार फिर सौरव गांगुली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा राजनीति में आने की बातों को शांत कर दिया। बकौल दादा, 'मैं पहली बार अमित शाह से मिला। मैंने बीसीसीआई पर कोई सवाल नहीं पूछा। राजनीतिक विकास को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें