फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: KKR के सामने RCB की चुनौती, इन खिलाड़ियों के दम पर जीत का खाता खोलने उतरेंगी दोनों टीमें

Sun, 08 Apr 2018 06:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट कोहली, आरसीबी
विज्ञापन

कोलकाता नाइटराइडर्स नए कप्तान दिनेश कार्तिक की अगुवाई में नए युग की शुरुआत करेगी जब आईपीएल-11 के अपने पहले मैच में वह विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ उतरेगी। केकेआर को दो बार खिताब जिता चुके गौतम गंभीर अब दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान संभाल रहे हैं दोनों टीमों के बीच हार जीत का रिकॉर्ड 12-9 से केकेआर के पक्ष में है।

विज्ञापन


दिनेश कार्तिक ने बांग्लादेश के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में अंतिम गेंद पर छक्का जरूर मारा लेकिन तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज के सामने आईपीएल-11 में कड़ी चुनौती होगी। केकेआर ने 2012 और 2014 में दो बार खिताब जीता है। टीम को तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के चोट के कारण इस सीजन से बाहर होने से भी झटका लगा है। हालांकि उनके पास मिचेल जानसन और आर विनय कुमार हैं।

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL official web
संभावित टीमें

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्रिस लिन, शुभमन गिल, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक (कप्तान, विकेटकीपर), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, सुनील नरेन, टॉम कुरैन, कुलदीप यादव, शिवम मावी/कमलेश नागरकोटी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: ब्रैंडन मैकुलम/क्विंटन डी कॉक, पार्थिव पटेल, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, सर्फराज खान, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, वॉशिंगटन सुंदर, टिम साउदी, उमेश यादव, युजवेन्द्र चहल, नवदीप सैनी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें