इससे पहले कोलकाता ने मुंबई के सामने जीत के लिए 233 रन का लक्ष्य रखा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता को क्रिस लिन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने धमाकेदारी शुरुआत दिलाई, लेकिन 9.3 ओवर में राहुल चाहर ने क्रिस लिन को एविन लुईस के हाथों कैच आउट कराकर कोलकाता को पहला झटका दिया। लिन ने 29 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पहले विकेट के गिल और लिन के बीच 96 रन की शानदार साझेदारी हुई।
इसके बाद 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने शुभमन को लुईस के हाथों कैच आउट कराया और कोलकाता को दूसरा झटका दिया। गिल ने 45 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 76 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, मुंबई की तरफ से राहुल चाहर और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिए।
इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता ने अपनी टीम में दो बदलाव किया है। हैरी गर्नी और संदीप वॉरियर को प्लेइंग इलेव में जगह दी है। वॉरियर का यह डेब्यू मैच है। वहीं, मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। कप्तान रोहित ने अनूकुल रॉय की जगह बरिंदर शरण को शामिल किया है।