चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुरुवार को आईपीएल 2018 के 33वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने 178 रन का लक्ष्य रखा है। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी ने चेन्नई को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन छठे ओवर की पहली गेंद पर पियूष चावला ने फाफ को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 15 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से तेज 15 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 48 रन की साझेदारी हुई।
यहां से वॉटसन और रौना की जोड़ी ने पारी को संभाला और चेन्नई को स्कोर को 91 रन तक ले ही गया था कि सुनिल नरेन ने वॉटसन को शिवम मावी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 25 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रन की शानदार पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए रैना और वॉटसन के बीच 43 रन की साझेदारी हुई।
वहीं, 12वें ओवर की चौथा गेंद में कुलदीप यादव ने सुरेश रैना (31) को जॉनसन के हाथों कैच आउट कराया। 14.4 ओवर में सुनिल नरेन ने चेन्नई को चौथा झटका दिया। नरेन ने अंबाती रायडू को होल्ड किया। वह 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर रविन्द्र जडेजा (13) आउट हो गए। पीयूष चावला ने उन्हें विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। एमएस धोनी 43 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 1 चौके और 4 छक्के लगाए। वह अर्धशतक से महज 7 रन दूर रह गए। कोलकाता की तरफ से पियूष चावला और सुनील नरेन ने 2-2, जबकि कुलदीप यादव ने 1 विकेट लिए।
इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने गुरुवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल 2018 के 33वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।इस मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपनी टीमों एक बदलाव किया। केकेआर ने नितीश राणा की जगह रिंकु सिंह को शामिल किया। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।
टीमेंः-
चेन्नई सुपरकिंग्स- शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविन्द्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, कर्ण शर्मा, लुंगी एन्गिडी और केएम आसिफ।
कोलकाता नाइट राइडर्स- क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, रिंकू सिंह, दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शुभमन गिल, मिचेल जॉनसन, पियूष चावला, शिवम मावी और कुलदीप यादव।