श्रेयस की कप्तानी में जीता था खिताब
केकेआर ने पिछले सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था, लेकिन टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। श्रेयस इस सीजन पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे। आईपीएल 2025 की नीलामी के शुरुआती दौर में रहाणे के नाम पर किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई, लेकिन इस अनुभवी भारतीय बल्लेबाज को आखिरकार उनके आधार मूल्य पर चुना गया। रहाणे छह साल बाद आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी करेंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: केकेआर, मुंबई, सनराइजर्स के पास संतुलित आक्रमण, विशेषज्ञ गेंदबाजों की भूमिका का फायदा उठाएंगी टीमें
रहाणे बोले- खिताब का बचाव करना चुनौतीपूर्ण
रहाणे ने कहा कि खिताब का बचाव करना चुनौती होगी, लेकिन पूरी टीम इसके लिए तैयार है। रहाणे ने कहा, मेरे लिए यह हमेशा हमारे खिलाड़ियों के साथ अच्छा संवाद रखने, उन्हें मैदान पर खुद को अभिव्यक्त करने और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करने की स्वतंत्रता देने के बारे में है। हमारे लिए खिताब का बचाव करना एक चुनौती होगी, लेकिन यही कारण है कि हम क्रिकेट खेलते हैं। हम इस खेल से प्यार करते हैं और जैसा कि मैंने बताया है कि इस अद्भुत फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है और हम निश्चित रूप से इस सीजन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: विराट कोहली ने शुरू की आईपीएल की तैयारी, नेट्स पर जमकर बहाया पसीना; आरसीबी ने साझा किया वीडियो
रहाणे ने 185 आईपीएल मैचों के अलावा भारत के लिए सभी प्रारूपों को मिलाकर 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। यह 36 साल का खिलाड़ी इस सत्र में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज था। उन्होंने 58.62 की शानदार औसत और 164 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल थे। उनके योगदान से मुंबई ने खिताब जीता।