फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: कोलकाता नाइटराइडर्स ने मेगा ऑक्शन से पहले किया बड़ा एलान, पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच को दी बड़ी जिम्मेदारी

Fri, 14 Jan 2022 03:47 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोलकाता नाइटराइडर्स ने पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच भारत अरुण को अपना नया गेंदबाजी कोच नियुक्त कर दिया है। आईपीएल 2021 की उप-विजेता टीम ने नए सीजन से पहले बड़ा बदलाव करते हुए इसकी जानकारी अपने फैंस के साझा की।
विज्ञापन
भरत अरुण - फोटो : twitter@KKRiders
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइटराइडर्स ने पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण को अपना नया गेंदबाजी कोच नियुक्त कर दिया है। आईपीएल 2021 की उप-विजेता टीम ने नए सीजन से पहले बड़ा बदलाव करते हुए इसकी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की। केकेआर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को इस बात की सूचना दी गई और भरत का टीम में स्वागत किया गया। 

विज्ञापन

 

पूर्व क्रिकेटर भरत अरुण ने भारत के लिए छह (दो टेस्ट और चार वनडे) अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। 59 वर्षीय अरुण पहली बार जुलाई 2014 में बतौर गेंदबाजी कोच टीम इंडिया से जुड़े थे। उन्होंने तब एक साल तक अपनी सेवाएं दी थीं। इसके बाद वह 2017 में फिर से इसी पद पर नियुक्त किए गए और  पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम के साथ रहे। 

अरुण बतौर कोच काफी सफल रहे। उन्होंने तमिलनाडु के साथ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मुख्य गेंदबाजी कोच बने। यहां से उन्हें अंडर-19 टीम का मुख्य कोच बनाया गया और उनकी देखरेख में टीम ने 2012 में अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता। भरत अरुण को आईपीएल का भी एक अच्छा अनुभव रहा है। वह 2015 से 2017 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाजी कोच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें