फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस टीम के लिए IPL में की थी छक्के-चौके की बारिश, अब उसी के कोच बने मैकुलम

Thu, 15 Aug 2019 10:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : ipl
विज्ञापन

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दो बार खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम को अपनी टीम का मुख्य कोच बनाए जाने की घोषणा की। मैकुलम आईपीएल के पहले सीजन में कोलकाता से खेले थे। उन्होंने आईपीएल के पहले ही मैच में कोलकाता की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 158 रनों की पारी खेली थी। 

विज्ञापन


मैकुलम केकेआर से काफी करीब से जुड़े हुए हैं। वह पहले 2008 से 2010 तक इस टीम से जुड़े रहे और बाद में 2012-13 में भी इस टीम से खेले। वह 2012 में आईपीएल विजेता टीम का हिस्सा थे। वह कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में 2016-18 तक ट्रिनबागो नाइटराइडर्स का भी हिस्सा रहे। इस बीच 2017 और 2018 में यह टीम विजेता रही थी। 

मैकुलम ने कहा कि 'इस जिम्मेदारी को संभालना बहुत बड़ा सम्मान है। आईपीएल और सीपीएल में नाइटराइडर्स की प्रतिष्ठित टीमें हैं और उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में नए मानदंड तय किए हैं। हमारे पास केकेआर और टीकेआर दोनों में शानदार टीमें हैं और मैं सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के साथ मिलकर फ्रेंचाइजी की सफलता को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें