Kiaoval.com से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं आईपीएल के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने के लिए काफी रोमांचित और उत्साहित हूं। मैं अन्य खिलाड़ियों के साथ बातचीत से जानता हूं कि मैं उस माहौल में बहुत कुछ सीख सकता हूं और मुझे उम्मीद है कि इस साल फिर से इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करने और अगले साल के वर्ल्ड कप के लिए चयनित होने की संभावना होगी और मुझे फायदा मिलेगा।'
उन्होंने आगे कहा, 'इसके लिए मैं एलेक स्टीवर्ट और काउंटी क्रिकेट क्लब के सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो मुझे इस महान अवसर की इजाजत दिया। मैं अपने देश की तरफ से प्रतिनिधित्व करने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता। मुझे उम्मीद है कि वापस लौटने के बाद कुछ और ट्रिप्स के साथ लौटूं।'
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 से डेब्यू करने वाले कुरान ने 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 7 विकेट दर्ज है, जबकि उन्होंने 2 टेस्ट और 8 वन-डे मैच खेले हैं। वहीं, टॉम कुरान टी-20 ग्लोबल लीग में केपटाउन नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके हैं।