कोलकाता के युवा ऑलराउंडर अनिकेत शर्मा की क्रिकेट मैदान पर तबीयत खराब होने से मौत हो गई। फील्ड में मंगलवार को यह खिलाड़ी लड़खड़ाकर गिर पड़ा, जिसके बाद 21 वर्षीय अनिकेत को आरजी कर मेडिकल हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें कार्डियक अरेस्ट आने से मृत घोषित कर दिया।
अनिकेत ने पिछले साल ही पैकपारा क्लब ज्वॉइन किया था। साथी खिलाड़ियों ने बताया कि वे सारे फील्ड में प्रैक्टिस कर रहे थे। वार्म-अप के दौरान अनिकेत अचानक गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।
कैब (क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल) के सहसचिव अविषेख डालमिया ने इस हादसे में संवेदाना व्यक्त की।