फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के रंग में रंगा कोलकाता

Tue, 05 Nov 2013 04:14 AM IST
एजेंसी/कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता शहर के कोने-कोने में सचिन के क्रिकेट कैरियर से जुड़ी तस्वीरें, फूलों की बौछार, टिकटों पर मास्टर ब्लास्टर की तस्वीर, खास तैयार संगीत और ड्रेसिंग रूम के बाहर उनका पांच फीट और चार इंच का एक मोम का बुत।
विज्ञापन


सिटी ऑफ ज्वाय यानि कोलकाता में क्रिकेट के भगवान के 199वें टेस्ट मैच को यादगार बनाने के लिए खास तैयारियां जोरों पर हैं। पूरा शहर सचिन के रंग में रंग गया है।

कोलकाता के ईडन गार्डंस में छह से 10 नवंबर तक वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेला जाने वाला सीरीज का पहला मैच सचिन के कैरियर का 199वां टेस्ट है और इसे खास बनाने के लिए बंगाल क्रिकेट संघ  (कैब) ने कोई कसर बाकी नहीं रखी है।
विज्ञापन


जमीन से लेकर आसमान तक सचिन के स्वागत की क्रिकेट संघ ने पूरी तैयारी कर ली है। सचिन के सम्मान में यहां फोटो गैलरी लगाई गई जिसमें प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरभ गांगुली, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली और क्रिकेट की दुनिया के ऐसे ही कई दिग्गजों के साथ सचिन की तस्वीरों को दिखाया गया है।

कैब के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया और राज्य के खेल मंत्री मदन मित्रा ने सचिन के लिए पीलू भट्टाचार्य द्वारा तैयार म्यूजिक एलबम भी रिलीज की। इस एलबम में सचिन पर सात बंगाली और चार हिंदी गाने हैं।

यह सभी गाने सचिन के स्टेडियम में प्रवेश करने पर चलाए जाएंगे। साथ ही भारतीय ड्रेसिंग रूम के दरवाजे के ठीक ऊपर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन की वह टिप्पणी प्रमुखता से अंकित है, जिसमें उन्होंने कहा था कि, ‘मैंने भगवान को देखा है। वह भारत की ओर से नंबर चार पर बल्लेबाजी करता है।’

सैल्यूट सचिन :-
पहला दिन : 70 हजार सचिन के मास्क दर्शकों में बांटे जाएंगे
दूसरा दिन : अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के भी आने की संभावना
तीसरा दिन : 199 गुब्बारे छोड़े जाएंगे सचिन की तस्वीर वाले
चौथा दिन : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सचिन को सम्मानित करने का कार्यक्रम
पांचवां दिन : 199 किलो गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश सचिन पर होगी विमान से

नंबर वन बने विराट
जबरदस्त फॉर्म में चल रहे और सचिन तेंदुलकर के उत्तराधिकारी माने जा रहे विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। यह भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला के पछाड़कर दुनिया का नंबर वन वनडे बल्लेबाज बना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें