फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली ने फिर बनाया रिकॉर्ड, एक ही झटके में कमाए अरब रुपये

Mon, 20 Feb 2017 05:10 PM IST
टीम डिजीटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : GQ
विज्ञापन
भारतीय वनडे और टेस्ट टीम कप्तान विराट कोहली लाइफस्टाइल ब्रांड के साथ 100 करोड़ की डील करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने दिग्गज स्पोर्टस लाइफस्टाइल ब्रांड प्यूमा के साथ 8 साल के लिए 110 करोड़ से ज्यादा की डील साइन की है। इस डील के साथ ही ग्लोबल ब्रैंड की उस सूची में शामिल हो गए हैं जिसमें खेल जगत से जूड़े कुछ ही खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन


प्यूमा के ग्लोबल एंबेसेडर में जमैका के उसैन बोल्ट, असाफा पॉवेल, फुटबॉलर थियरी हेनरी और ओलिवर गिरॉड जैसे दिग्गजों का नम शामिल है। इस डील के तहत कोहली को हर साल 12 से 14 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।  
Trending Videos
विज्ञापन

यह मेरे लिए गर्व की बात है

विराट कोहली
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कोहली ने बताया 'ग्लोबल एथलीट्स की उस सूची में शामिल होना जिसमें उसैन बोल्ट जैसे दिग्गज हों यह मेरे लिए गर्व की बात है।'

कोहली ने आगे बताया कि 'मैंने प्यूमा के साथ लंबे समय के लिए डील साइन की है। मैं प्यूमा से काफी प्रभावित रहा हूं जिस तरह कम समय में कंपनी ने मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत की है वह सराहनीय है।'  बता दें कि प्यूमा दुनिया की दिग्गज स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल ब्रांड है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें