फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ अफ्रीका पहुंचते ही कोहली ने डीविलियर्स को लेकर कही दिल छू लेने वाली बातें

Sun, 31 Dec 2017 04:24 PM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
विज्ञापन
virat and ab de viliers - फोटो : File
विज्ञापन
भारतीय कप्तान विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के अपने साथी दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स का बड़ा सम्मान करते हैं। उनका कहना है कि वह समझ नहीं पाते कि टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की हर सीरीज को उनके और एबी डीविलियर्स के बीच मुकाबले भर के रूप में ही क्यों देखा जाता है। इस सीरीज में कोई दो खिलाड़ी ही थोड़ी खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एबी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। एक शानदार खिलाड़ी के तौर पर ही बतौर बेहतरीन इंसान भी वह उनका बड़ा सम्मान करते हैं। बोले, हम एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए प्रतिद्वंद्विता को लेकर हद पार नहीं करते। 

कोहली ने साथ ही कहा कि ऐसा भी नहीं है कि एबी को आउट कर देने भर से हमारी जीत सुनिश्चित हो जाएगी। यह ऐसा ही है जैसे हम एबी को जल्द आउट करना चाहते हैं और दक्षिण अफ्रीका टीम चाहेंगी कि पुजारा या रहाणे को जल्द वापस पवेलियन भेज दे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः विराट कोहली का दावा- एक-डेढ़ साल में साबित हो जाएगा क्या है टीम इंडिया

अभ्यास मैच में तो अलग विकेट होती है

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दौरे में अभ्यास मैच न खेलने के निर्णय को सही ठहराते हुए कहा कि अभ्यास मैचों की विकेट तो 15 प्रतिशत भी वैसी नहीं होगी जैसे हमें न्यूलैंडस में होने वाले पहले टेस्ट मैच में मिलेगी। आपको इसको लेकर सुनिश्चित नहीं होते कि आपको सही अभ्यास मैच मिलेगा। इसके बजाय हम अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे जोकि हमारे नियंत्रण में है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें