फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया जिंबाब्वे रवाना

Sun, 21 Jul 2013 10:37 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम जिंबाब्वे दौरे के लिए रविवार सुबह रवाना हो गई। भारत वहां पर पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा।
विज्ञापन


सीरीज खेलने जिंबाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया अपना पहला वनडे 24 जुलाई को मेजबान टीम के साथ खेलेगी। पांचवां और अंतिम मैच तीन अगस्त को खेला जाएगा।

चयनकर्ताओं ने कप्तान धोनी समेत कुछ तेज गेंदबाजों को भी इस दौरे के लिए विश्राम दिया है।

धोनी के अलावा जिन तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया है उनमें ईशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव शामिल हैं। जबकि फिरकी गेंदबाज आर अश्विन को भी आराम दिया गया है।

भारत तीन साल बाद इस अफ्रीकी देश का दौरा कर रहा है।

जून, 2010 में सुरेश रैना की अगुवाई में टीम इंडिया जिंबाब्वे में त्रिकोणीय सीरीज खेलने गई थी, जहां वह फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही। सीरीज में भाग लेने वाली श्रीलंका तीसरी टीम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिकोणीय सीरीज के बाद टीम इंडिया ने अपनी असफलता को पीछे छोड़ते हुए जिंबाब्वे को दो मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज में 2-0 से हराया था।

पिछले दौरे में कोहली टीम के उपकप्तान थे। कोहली के अलावा सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा और विनय कुमार पिछले दौरे में जिंबाब्वे जा चुके हैं।

टीम इंडिया में कश्मीर के परवेज रसूल और हरियाणा के मोहित शर्मा पहली बार शामिल किए गए हैं और जिंबाब्वे दौर पर गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें