फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली आईसीसी अवार्ड्स से चूके, जॉनसन बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर

Sat, 15 Nov 2014 05:48 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया भले ही इस समय वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हो लेकिन उसे आईसीसी सलाना अवार्ड्स में कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन


दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन के लिए शुक्रवार का दिन दोहरी खुशी लेकर आया जब उन्हें साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के अलावा साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर भी चुना गया।

33 वर्षीय आलराउंडर जॉनसन ने अपने करियर में दूसरी बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता है। 2004 में पुरस्कारों की शुरुआत से लेकर अब तक यह केवल दूसरा मौका है जब किसी खिलाड़ी ने यह पुरस्कार 2 बार जीता। उनसे पहले उनके ही देश के पूर्व कप्तन रिकी पोंटिंग ने 2006 और 2007 में यह पुरस्कार जीता था।
विज्ञापन


जॉनसन ने पहली बार यह पुरस्कार 2009 में जीता था। साथ ही वह टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने जाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। रिकी पोंटिंग 2006 और माइकल क्लार्क 2013 में यह पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं।

वहीं, वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के नाम रहा। उन्होंने भारतीय युवा धुरंधर विराट कोहली को पछाड़कर यह पुरस्कार अपने नाम किया।

इसलिए चुने गए जॉनसन
26 अगस्त 2013 से 17 सितंबर 2014 के बीच के वोटिंग काल में जॉनसन ने 15.23 की औसत से 59 टेस्ट विकेट चटकाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गत दिसंबर में एडीलेड में इंग्लैंड के खिलाफ रहा जब उन्होंने 40 रन देकर 7 विकेट लिए। वहीं वनडे में उन्होंने 16 मैचों में 21 विकेट लिए।

आईसीसी के अन्य पुरस्कार विजेताओं की सूची

आईसीसी अवार्ड्स में मिचेल जॉनसन का जलवा रहा जिन्होंने 2 पुरस्कार जीते।
इंग्लैंड के बल्‍लेबाज गैरी बैलेंस इमर्जिंग क्रिकेट ऑफ द ईयर चुने गए।इंग्लैंड की सारा टेलर महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनीं।ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ऐरोन फिंच ने टी-20 परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।स्कॉटलैंड के प्रेस्टन मोम्मसेन एसोसिएट एंड एफिलिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने।रिचर्ड केटलब्रो लगातार दूसरे साल अंपायर ऑफ द ईयर चुने गए।ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग ने महिला टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता।इंग्लैंड की कैथरीन ब्रंट ने स्प्रिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार कब्जाया। भुवनेश्वर कुमार ने जीता एलजी पीपुल्स च्वाइस अवार्ड। "खेल के कुछ महान खिलाड़ी इस पुरस्कार के लिए नामांकित हुए हैं और कुछ ने यह पुरस्कार जीता है। मेरे लिए यह बेहद खास पल है। आक्रामक तेज गेंदबाजों की बात करें तो बीते समय में हम डेनिस लिली, ज्यॉफ थॉमसन की बात करते हैं। मेरे लिए टीम की जीत में योगदान देना अहम है और मैं अपनी जिम्मेदारी निभाकर खुश हूं।"- मिचेल जॉनसन

अब तक के क्रिकेटर ऑफ द ईयर

2004 : राहुल द्रविड़2005 : जैक्स कैलिस/ एंड्रयू फ्लिंटॉफ2006 : रिकी पोंटिंग2007 : रिकी पोंटिंग2008 : शिवनारायन चंद्रपॉल2009 : मिचेल जॉनसन2010 : सचिन तेंदुलकर2011 : जोनाथन ट्रॉट2012 : कुमार संगकारा2013 : माइकल क्लार्क2014 : मिचेल जॉनसन
विज्ञापन

आईसीसी की वनडे टीम में 4 भारतीय

आईसीसी ने साल की ड्रीम टीम (टेस्ट और वनडे) का ऐलान कर दिया है, उसकी वनडे टीम में महेंद्र सिंह धोनी समेत 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के कप्तान धोनी को बनाया गया है। वनडे में जहां भारत के 4 खिलाड़ी शामिल हैं वहीं टेस्ट में एक भी भारतीय खिलाड़ी को रखा नहीं गया है।

आईसीसी की साल की टेस्ट टीमः डेविड वॉर्नर, केन विलियम्सन, कुमार संगकारा, एबी डीबिलियर्स (विकेटकीपर), जोई रुट, एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), मिचेल जॉनसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, डेल स्टेन, रंगना हेराथ, टिम साउदी और रॉस टेलर (12वें खिलाड़ी)।

आईसीसी की साल की वनडे टीमः मोहम्मद हफीज, क्वींटन डी कॉक, विराट कोहली, जॉर्ज बैली, एबी डीबिलियर्स, म‌हेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ड्वेन ब्रॉवो, जेम्स फॉकनर, डेल स्टेन, मोहम्मद शमी, अजंता मेंडिस और रोहित शर्मा (12वें खिलाड़ी)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें