फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली ने मैककुलम को पीछे छोड़ा

Sun, 23 Dec 2012 12:46 AM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली इस वर्ष सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टी-20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे ट्वंटी-20 मैच के दौरान 38 रन की पारी खेलने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। उनके खाते में इस वर्ष 12 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 43.50 के औसत से 435 रन दर्ज हैं जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के विराट ने न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैककुलम को पीछे छोड़ा जिन्होंने इस वर्ष 13 अंतरराष्ट्रीय ट्वंटी-20 मैचों में 417 रन बनाए हैं। आस्ट्रेलिया के शेन वाटसन (406) तीसरे, वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल (368) चौथे और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (347) पांचवें नंबर पर हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें