फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान के बाहर भी अपने खेल को लेकर गंभीर हैं कोहली

Tue, 17 Jan 2017 05:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के नए कैप्टन विराट कोहली अपने खेल को लेकर न केवल मैदान में बल्कि मैदान के बाहर भी केंद्रित हैं।
विज्ञापन


विराट कोहली ने एक ब्रिटिश चैनल के लिए इंग्लैंड के पूर्व कैप्टन नासिर हुसैन को दिए इंटरव्यू में कहा। 'मेरे जीवन में मेरे करीबी बहुत कम लोग हैं। मुझे लगता है कि ऐसा होना भी किस्मत की बात है। अगर आपके पास बात करने के लिए ज्यादा लोग हों तो आप अपने लक्ष्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिससे टाइम मैनेज कर पाना मुश्किल हो जाता है।'

कोहली ने इंटरव्यू में अपनी क्रिकेट तकनीकी को लेकर भी बात की। 2014 में इंग्लैंड दौरे पर कोहली पांच मैचों में 50 रन जोड़ने में भी नाकामयाब रहे थें। जिसके बाद उन्होंने अपने खेल की तकनीक में बदलाव किए। जिससे कोहली का प्रदर्शन बेहतर हो सका। कोहली ने 2014 के अंत में अाॅस्ट्रेलिया दौरे पर चार टेस्ट मैचों में चार शतक लगाए थे। जिसके बाद से उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है।
विज्ञापन


कोहली ने कहा कि, 2014 इंग्लैंड दौरे के दौरान मैं रन बनाने को लेकर दबाव में आ गया था। जिससे मेरे प्रदर्शन में कमी आई। मुझे लगता है इंग्लैंड के खिलाफ रन बनाने के लिए मैं बेताब था। जब आप वैसा नहीं कर पाते जैसा आप करना चाहतें हैं, तो आप खुद को कमजोर मानने लगते हैं।
 
किसी खेल के लिए रणनीति बहुत जरूरी है, लेकिन अगर आपकी रणनीति बहुत अच्छी न हों और आप मानसिक रूप से तैयार हों तो आप अच्छा स्कोर कर सकतें हैं। मेरी दिक्कत यह थी कि मैं इनस्विंग गेंद का इंतजार कर रहा था और आउटस्विंग को काउंटर करने की स्थिती में नहीं था।

कोहली ने कहा कि, अभी यह बदलाव कर पाना आसान है, लेकिन शुरुआत में यह बदलाव कर पाना मेरे लिए मुश्किल था। मैंने दस दिनों तक रोजाना तीन घंटे प्रैक्टिस की। हफ्ते के अंत में मेरे हाथों में ऐंठन होने लगी थी। आप जानते हैं कि गोल्फ में किसी शॉट को दमदार बनाने के लिए 400-500 बार एक ही शॉट की प्रैक्टिस करनी पड़ती है। मैं किसी एक तरह के खेल का आदी नहीं होना चाहता था। जिसके लिए मैं किसी शॉर्ट गेंद या पैरों के पास गेंद का इंतजार करूं। 
विज्ञापन


कोहली ने बताया कि उस वक्त सचिन ने उनकी काफी मदद की। 'सचिन ने मुझे बताया की जैसे तुम स्पिनर को खेलना चाहते हो। मैं फास्ट बॉलर को खेलना चाहता था। एक अच्छे शॉट के लिए स्विंग या पेस की चिंता मत करो बस गेंद को समझो। सचिन की सलाह ने मेरी मदद की।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें