फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2022: एशिया कप के टिकटों की ब्रिक्री शुरू, जानें कब और कैसे खरीदें भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट

Sun, 14 Aug 2022 05:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशिया कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है और इस मुकाबले के टिकटों की बिक्री 15 अगस्त को शुरू होगी। इसके बाद भी दोनों टीमें आपस में भिड़ सकती हैं। 
 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। यूएई में होने वाले इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच है। टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के साथ 28 अगस्त को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो चुकी है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के टिकटों की बिक्री 15 अगस्त को शुरू होगी। यहां हम बता रहे हैं कि आप कैसे इस मैच के टिकट खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। एशिया कप और इसकी साझेदार कंपनियों की वेबसाइट पर इसके टिकट उपलब्ध हैं। आप टिकट खरीदने के लिए एशिया कप की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें और मैच टिकट का विकल्प चुनें। जिस मैच की टिकट खरीदना चाहते हैं, वह मैच चुनें और अपनी पसंदीदा सीट चुनें। पैसे देने के बाद टिकट बुक हो जाएगी। 
विज्ञापन

एशिया कप में शामिल हो रही हैं ये टीमें
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। वहीं, क्वालीफायर राउंड में यूएई, कुवैत, सिंगापुर और हांगकांग की टीमें आपस में भिड़ेंगी। क्वालीफायर राउंड में पहला मुकाबला 20 अगस्त को हांगकांग और सिंगापुर के बीच होगा। इस राउंड में जीत हासिल करने वाली दो टीमें मुख्य दौर में जगह बनाएंगी। 

एशिया कप में सबसे सफल टीम है भारत
एशिया कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम है। टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा सात बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है। भारत के बाद श्रीलंका की टीम है, जिसने पांच बार एशिया कप जीता है। पाकिस्तान की टीम भी दो बार यह टूर्नामेंट जीत चुकी है। आखिरी बार साल 2018 में यह टूर्नामेंट हुआ था और भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें