आईसीसी क्रिकेट को रोमांचक बनाए रखने लिए लगातार नए नियम बनाता आ रहा हैं। आईसीसी अब अगले माह से कुछ और नए नियम लागू करने जा रहा है। जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के और रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे।
टेस्ट क्रिकेट की बात की जाये तो पहले 80 ओवर के बाद 2 रिव्यु टीम को मिल जाते थे। लेकिन नए नियमों के मुताबिक अब टीम को सिर्फ 2 डीआरएस ही मिलेंगे। टी-20 क्रिकेट में आईसीसी ने डीआरएस का प्रयोग करने की इजाजत दे दी है। नए नियम में कुछ इस तरह के बदलाव किए गए हैं।
बल्ले की साइज में बदलाव
कुछ खिलाड़ी भारी बल्ले का इस्तेमाल करते है। ऐसे में उन्हें अब अपने बल्ले में बदलाव करना होगा। नए नियम के मुताबिक अब बल्ले की चैड़ाई 108 मिमी और एज 40 मिमी की रहेगी।
रन आउट में नए नियम
आईसीसी के नये नियम के अनुसार अगर बल्लेबाज क्रीज के अंदर आ जाएगा और उसका बल्ला हवा में भी रहेगा तो वो ऑउट नही होगा। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा पहले नही होता था। पहले हवा में बल्ला रहने पर बल्लेबाज को आउट दे दिया जाता था।
रेड कार्ड के नियम
आईसीसी ने रेड कार्ड का नया नियम लागू किया है। इस नए नियम के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी मैदान पर खेल भावना के खिलाफ जाता है तो अंपायर उसे रेड कार्ड दिखा कर मैदान से बाहर भेज सकता है।