महेंद्र सिंह धोनी ने बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ नए साल का स्वागत किया। धोनी फिलहाल अपने परिवार के साथ दुबई में हैं और नए साल का जश्न मना रहे हैं। साक्षी धोनी ने नए साल के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के साथ नए साल का जश्न मनाया। अनुष्का ने विराट के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने नए साल का जश्न दोस्तों के साथ मनाया। उन्होंने खुद अपनी फोटो शेयर की, जिसमें वह दोस्तों के साथ पार्टी करते दिख रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर ने भी ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक वीडियो के साथ फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। सचिन ने ट्वीट किया 'नॉक, नॉक कौन है? यह 2023 है!'
सचिन इस वीडियो में हाथ में बल्ला पकड़े दिख रहे हैं और गेंद के साथ खेल रहे हैं।