फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट: केएल राहुल ने मैदान में यह फैसला ले सबको चौंकाया  

Thu, 03 Aug 2017 07:29 PM IST
presented by शरद मिश्र
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : sportskeeda
विज्ञापन
टीम इंडिया के ओपनर केएल राहुल ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ अपनी वापसी कर मैदान में एक फैसला लेकर सबको चौंका दिया। पहले टेस्ट में वायरल होने की वजह से राहुल खेल नहीं  सके थे। लेकिन दूसरे टेस्ट में उन्होंने वापसी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। ऐसा करते हुए वह टेस्ट में लगातार छह बार अर्धशतक बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ और गुडप्पा विश्वनाथ की बराबरी भी कर ली। इसके अलावा राहुल ने मैच के दौरान मैदान में एक साहसिक फैसला लेकर सबको चौंका ‌दिया। दरअसल राहुल जब अपने 19 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर थे तब उन्हें अंपायर ने दिमु‌थ करूनारत्ने की गेंद पर पगबाधा आउट दे दिया। 
विज्ञापन


राहुल ने गेंद की लाइन को भांपते हुए अंपायर के इस फैसले पर तुरंत डीआरएस लिया। राहुल का यह फैसला कामयाब हो गया। थर्ड अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया। राहुल हालांकि बाद में 57 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए, लेकिन तब तक इन्होंने अपनी वापसी को दमदार बना दिया था।   
विज्ञापन


यहां देखिए किस तरह राहुल ने डीआरएस लेकर अपना विकेट बचाया- 
  pic.twitter.com/Pp9zLLCIpr — Cricvids (@Cricvids1) August 3, 2017


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें