फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB को एक और झटका, चोट के चलते आईपीएल से बाहर हुए लोकेश राहुल

Fri, 31 Mar 2017 02:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
लोकेश राहुल - फोटो : ESPN
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के लिए आईपीएल का यह सीजन शुरू होने से पहले ही खराब होते नजर आ रहा है। पहले विराट कोहली चोट के चलते टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हुए, अब टीम को एक और झटका लग गया है। टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल कंधे की चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, राहुल कंधे की सर्जरी कराने के लिए लंदन जाएंगे ताकि वो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट हो जाएं। 24 वर्षीय राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज की 7 पारियों में 6 अर्धशतक जड़े थे। राहुल ने आईपीएल 2016 में आरसीबी के लिए 12 मैचों में 397 रन बनाए थे।

अपनी चोट पर राहुल ने कहा, "मेरे कंधे में सूजन है। मैं मैदान पर डाइव नहीं लगा सकता। मुझे कुछ शॉट खेलने से खुद को रोकना होगा। ऐसा नहीं है कि मैं रन नहीं बना सकता, मगर अपने बेस्ट के लिए मुझे सब कुछ करना होगा। मैंने टीम प्रबंधन और कप्तान से बात की। मैं अपनी दिक्कत पर ध्यान देकर उसे सही करूंगा।"
विज्ञापन


केएल राहुल के बाहर होने के बाद टीम ने तमिलनाडु के बल्लेबाज एन. जगदीशन को टीम में शामिल किया है। जगदीशन ने देवधर ट्रॉफी के 3 मैचों में 3 अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। जगदीशन ने 3 मैचों में 63.33 की औसत और 95 की स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें