फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: जोहानिसबर्ग में अजब संयोग, यहां पिछले छह मैच में भारत ने छह कप्तान बदले, जानें सबके बारे में

Mon, 03 Jan 2022 05:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग

सार

भारतीय टीम इस मैदान पर छह टेस्ट खेले हैं और उन मैचों में छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने कप्तानी की है। भारतीय टीम यहां एक भी मैच नहीं हारी है। छह में से टीम ने दो मुकाबले जीते हैं और तीन मैच ड्रॉ रहा है।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट लाइव स्कोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग में तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। भारत के साथ इस जोहानिसबर्ग के वांडरर्स के मैदान पर अजब संयोग रहा है। भारतीय टीम जब-जब इस मैदान पर उतरती है, तो कोई नया कप्तान उभरकर सामने आता है। इस टेस्ट को मिलाकर भारत ने यहां छह मुकाबले खेले हैं और हर मैच में कोई नया कप्तान रहा है। 
विज्ञापन


छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने कप्तानी की
भारतीय टीम इस मैदान पर छह टेस्ट खेले हैं और उन मैचों में छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने कप्तानी की है। भारतीय टीम यहां एक भी मैच नहीं हारी है। छह में से टीम ने दो मुकाबले जीते हैं और तीन मैच ड्रॉ रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या केएल राहुल यह रिकॉर्ड जारी रखने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं। भारतीय टीम ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगर टीम यह मैच जीतती है, तो पहली बारी दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतेगी।

राहुल द्रविड़ की कप्तानी में पहली जीत मिली
केएल राहुल से पहले यहां मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भारत का नेतृत्व कर चुके हैं। 1992 में अजहर, 1997 में सचिन, 2006 में द्रविड़ कप्तान थे। द्रविड़ से पहले भारतीय टीम ने यहां दोनों मैच ड्रॉ कराए थे। वर्तमान कोच द्रविड़ के ही नेतृत्व में भारत ने जोहानिसबर्ग में जीत दर्ज की थी। यह भारतीय की दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर टेस्ट में पहली जीत थी।
विज्ञापन


जोहानिसबर्ग टेस्ट में भारत के अलग-अलग कप्तान
1992: मोहम्मद अजहरुद्दीन
1997: सचिन तेंदुलकर
2006: राहुल द्रविड़
2013: महेंद्र सिंह धोनी
2018: विराट कोहली
2022: केएल राहुल

विराट कोहली की कप्तानी में मिली दूसरी जीत
इसके बाद 2013 में धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने टेस्ट ड्रॉ कराया था। वहीं, विराट कोहली के नेतृत्व में 2018 में जोहानिसबर्ग के वांडरर्स में खेले गए टेस्ट में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। हालांकि, भारत इन सभी मौकों पर टेस्ट सीरीज जीतने में कभी कामयाब नहीं हो पाई। इस बार टीम के पास सीरीज जीतने का सही मौका है। 1-0 से टीम को पहले ही बढ़त हासिल है। यह टेस्ट जीतकर टीम इतिहास रचना चाहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें