निगम बोले- एक मैच से नहीं आंका जाए
लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी बल्लेबाजी करने वाले विपराज ने हैदराबाद के खिलाफ राहुल की उपलब्धता को लेकर बात की। इस ऑलराउंडर से पूछा गया कि क्या दिल्ली ने पहले मैच में बल्लेबाजी में दिखी कुछ कमियों में सुधार किया है। इस पर उन्होंने कहा कि राहुल के वापस आने से टीम और भी संतुलित हुई है। निगम ने साथ ही कहा कि टीम का प्रदर्शन सिर्फ एक मैच से तय नहीं किया जा सकता और सभी खिलाड़ी अनुभवी हैं तथा बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।
ये भी पढ़ें: DC vs SRH Playing 11: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी सनराइजर्स, राहुल की वापसी से बढ़ेगा दिल्ली का आत्मविश्वास
निगम ने कहा, हमारी टीम में केएल राहुल वापस आ गए हैं जिससे टीम और भी संतुलित हो गई है। आप टीम को एक मैच से नहीं आंक सकते। हमारे सभी खिलाड़ी अनुभवी हैं और काफी प्रतिभाशाली हैं। उम्मीद है कि हम इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।