फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: आरसीबी की लगातार दो जीत से गदगद हुए एबी डिविलियर्स, बोले- 10 गुना बेहतर है टीम का संतुलन

Sat, 29 Mar 2025 06:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरसीबी ने आईपीएल 2025 की शानदार शुरुआत की है और अपने दोनों मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई है। आरसीबी इस बार अपने पहले खिताब की जुगत में लगी है और टीम रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रही है।
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की है। रजत पाटीदार की कप्तानी में उतरी आरसीबी ने लगातार दो मैच जीते हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर है। आरसीबी ने पहले गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को हराया और फिर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को हराकर चेपॉक में 17 साल का तिलिस्म तोड़ा। 
विज्ञापन

17 साल बाद चेपॉक पर सीएसके को हराया 
आरसीबी ने 2008 के बाद चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके को नहीं हराया था, लेकिन टीम ने शुक्रवार को 50 रन से जीत दर्ज की। दिलचस्प बात यह है कि आरसीबी को दोनों ही जीत अपने घरेलू मैदान से बाहर मिली है जिससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा है। आरसीबी ने कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है और उसे पहली ट्रॉफी की तलाश है। टीम का लंबे समय तक हिस्सा रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स आरसीबी की इस सफलता से काफी खुश हैं। उनका कहना है कि टीम पिछले सत्रों की तुलना में इस बार 10 गुना ज्यादा बेहतर नजर आ रही है और अच्छी शुरुआत करने से टीम का काम आसान होगा। 

ये भी पढ़ें: DC vs SRH Playing 11: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी सनराइजर्स, राहुल की वापसी से बढ़ेगा दिल्ली का आत्मविश्वास

डिविलियर्स बोले- राह होगी आसान
डिविलियर्स ने कहा, आरसीबी टीम का संतुलन पिछले सीजनों की तुलना में 10 गुना ज्यादा बेहतर है। पिछले साल आईपीएल नीलामी के समय मैने कहा था कि आरसीबी को संतुलन की जरूरत है। यह गेंदबाजों, बल्लेबाजों या फील्डरों को लेकर नहीं था। यह आईपीएल टीमों और विकल्पों में अच्छे संतुलन को लेकर था। मैने भुवनेश्वर कुमार को देखा तो मुझे लगा कि वह नहीं खेल रहा है और फिर दूसरे मैच में वह टीम में था। आपको यही तो चाहिए। पहले मैच में भुवी टीम में नहीं था और दूसरे मैच में वह किसी और की जगह टीम में था। यही वह संतुलन और गहराई है जो टीम को चाहिए होती है।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: भूमिका बदलने के बावजूद मुंबई को सफलता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं रोहित, बोले- नहीं बदली मानसिकता
विज्ञापन

उन्होंने कहा, आरसीबी की यह टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ शुरुआत है। नतीजों के नजरिये से ही नहीं बल्कि टीम को देखकर भी। केकेआर को उसके घर पर हराना और फिर चेन्नई को चेपॉक पर मात देना शानदार रहा। अब इससे आगे अंक तालिका में राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें