फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy: केएल राहुल ने ऋषभ पंत के साथ प्रतिस्पर्धा को स्वीकार किया, बोले- मैं झूठ नहीं बोलता

Fri, 28 Feb 2025 09:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

राहुल ने वनडे विश्व कप 2023 में अच्छे प्रदर्शन की मदद से वनडे में पांचवें स्थान पर अपना दावा मजबूत कर लिया है। विश्व कप में राहुल ने 452 रन बनाए थे। राहुल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विकेटकीर के तौर पर गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली टीम प्रबंधन की पहली पसंद थे।
विज्ञापन
केएल राहुल और ऋषभ पंत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने वनडे टीम में जगह बनाने के लिए ऋषभ पंत के साथ प्रतिस्पर्धा को स्वीकार किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले से पहले राहुल ने कहा कि कोच और कप्तान को हमेशा पंत को उनसे पहले खिलाने का प्रलोभन रहता है। राहुल ने पंत को प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा रहने के बावजूद वह अलग ब्रांड का क्रिकेट नहीं खेलेंगे। 
विज्ञापन

राहुल ने पांचवें स्थान पर मजबूत किया है दावा 
राहुल ने वनडे विश्व कप 2023 में अच्छे प्रदर्शन की मदद से वनडे में पांचवें स्थान पर अपना दावा मजबूत कर लिया है। विश्व कप में राहुल ने 452 रन बनाए थे। राहुल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विकेटकीर के तौर पर गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली टीम प्रबंधन की पहली पसंद थे। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, मैं झूठ नहीं कहूंगा, पंत के साथ प्रतिस्पर्धा है। पंत प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और उन्होंने दिखाया है कि वह क्या कर सकते हैं। पंत आक्रामकता के साथ खेलते हैं और बड़ी जल्द ही मैच का रुख बदल देते हैं। इसलिए कोच और कप्तान के मन में हमेशा यह विचार रहता है कि मुझे खिलाएं या पंत को मौका दें। 

उन्होंने कहा, मेरे लिए जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं कोशिश करूंगा कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं। मैं पंत के साथ प्रतिस्पर्धा की कोशिश नहीं करता। वह किसी और की तरह खेलने की कोशिश नहीं करता। उन्हें इस आधार पर चुना जाता है कि वह कैसा खेलते हैं और मेरे ऊपर भी यही बात लागू होती है। 
विज्ञापन

पंत को मौका मिलने की संभावना कम 
राहुल ने इस बात के संकेत भी दिए कि पंत को चैंपियंस ट्रॉफी में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। राहुल ने कहा कि भारत के अंतिम ग्रुप चरण के मैच में और सेमीफाइनल में एक दिन का अंतर है, इसलिए भारतीय टीम प्लेइंग-11 पर अडिग रहेगी। राहुल ने कहा, भाग्यशाली हूं कि मैं लीडरशीप ग्रुप का हिस्सा नहीं हूं। मैं ऐसे निर्णय नहीं लेता हूं। इस बारे में बात चली है कि उन खिलाड़ियों को मौका देना है कि नहीं जो अब तक मैच नहीं खेले हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि चैंपियंस ट्रॉफी में ऐसा होगा क्योंकि ग्रुप चरण के अंतिम मैच और सेमीफाइनल के बीच एक दिन का अंतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें